IPL 2025 LSG vs MI Head to Head: आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
IPL 2025 LSG vs MI Head to Head:

आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 5 बार की चैंपियन मुंबई का लखनऊ के खिलाफ रिकॉर्ड काफी कमजोर है। इससे ऋषभ पंत की अगुवाई वाली LSG टीम मनोवैज्ञानिक बढ़त में होगी।
MI बनाम LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के पहले संस्करण से खेल रही है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 में जुड़ी। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 5 बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई सिर्फ 1 बार विजयी रही है।
MI के खिलाफ LSG का सबसे बड़ा टोटल: 196
MI के खिलाफ LSG का सबसे छोटा टोटल: 132
LSG के खिलाफ MI का सबसे बड़ा टोटल: 214
LSG के खिलाफ MI का सबसे छोटा टोटल: 101
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL रिकॉर्ड:
लखनऊ के इस मैदान पर अब तक 15 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें 7 बार पहले बल्लेबाजी और 7 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है।
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 89 (मार्कस स्टोइनिस बनाम MI, 2023)
सबसे बड़ा टीम टोटल: 235 (KKR बनाम LSG, 2023)
सबसे बड़ा रन चेज: 177 (PBKS बनाम LSG)
मैच के दौरान लखनऊ का मौसम:
लखनऊ में मौसम मैच के अनुकूल रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ बादल हो सकते हैं। 19% नमी और 11 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।