Site icon Crick Saga

CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur: जानें कौन हैं विग्नेश पुथुर? बिना घरेलू क्रिकेट खेले IPL में हुई एंट्री, MI के लिए किया यादगार डेब्यू

CSK vs MI 2025

CSK vs MI 2025

CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur: दूसरी पारी में रोहित शर्मा के बाहर जाने के बाद विग्नेश पुथुर को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला, वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए | उनका आईपीएल डेब्यू शानदार रहा |

CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur:

CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur (Image Sourse by gettyimages.in)

 

सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए मुंबई इंडियंस प्लेयर विग्नेश पुथुर को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला | इस मौके को उन्होंने खूब भुनाया और अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार बनाया | विग्नेश ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया | इसके बाद उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे (9) को अपना शिकार बनाया |

अभी तक घरेलु क्रिकेट नहीं खेले हैं विग्नेश पुथुर:

बाएं हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था | उन्होंने केरल क्रिकेट लीग के पहले सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे | पुथुर ने उस टूर्नामेंट में सिर्फ़ तीन विकेट लिए, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ, जिन्होंने उन्हें ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था |

विग्नेश पुथुर अभी तक घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के लिए नहीं खेले हैं | हालांकि इससे पहले ही उन्होंने अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया था | उन्हें आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपये में खरीदा |

यह भी देखें : Mohammed Shami appealed to change this rule of ICC: मोहम्मद शमी ने ICC के इस नियम को बदलने की लगाई गुहार, अब अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों का भी मिला साथ

 

Exit mobile version