CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur: दूसरी पारी में रोहित शर्मा के बाहर जाने के बाद विग्नेश पुथुर को आईपीएल डेब्यू का मौका मिला, वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए | उनका आईपीएल डेब्यू शानदार रहा |
CSK vs MI 2025 Vignesh Puthur:

सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा की जगह दूसरी पारी में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए मुंबई इंडियंस प्लेयर विग्नेश पुथुर को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला | इस मौके को उन्होंने खूब भुनाया और अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार बनाया | विग्नेश ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट लिया | इसके बाद उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे (9) को अपना शिकार बनाया |
अभी तक घरेलु क्रिकेट नहीं खेले हैं विग्नेश पुथुर:
बाएं हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था | उन्होंने केरल क्रिकेट लीग के पहले सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे | पुथुर ने उस टूर्नामेंट में सिर्फ़ तीन विकेट लिए, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ, जिन्होंने उन्हें ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था |
विग्नेश पुथुर अभी तक घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के लिए नहीं खेले हैं | हालांकि इससे पहले ही उन्होंने अपना आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया था | उन्हें आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपये में खरीदा |